पहिया बड़े काम की चीज है। बैलगाड़ी, साइकिल, रेलगाड़ी सभी पहियों से चलती है। पहिए की खोज से बहुत ही लाभ हुआ है। जब पहिया नहीं बना था, तब समान लेने और ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। उस समय में जानवर सामान ढोते थे। आज भी हम सामान ढोने के लिए जानवरों का उपयोग करते हैं।