Top Facts Of Ancient Egypt That Will Surprise You Part 2 Ancient Story
इस पोस्ट का पार्ट 1 पढने के लिए यहाँ क्लीक करें

मिस्र बहुत ही गरम जगह है (Egypt is a very hot place )

जैसा कि हम जानते हैं, मिस्र एक बहुत ही गर्म जगह है। यहां का तापमान लगभग 114 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां का एक पिरामिड जिसका नाम गिजा (Giza) है उसका तापमान 68 डिग्री है रहता है और तो और पृथ्वी का अंदरूनी तापमान भी 68 डिग्री ही है। पता नहीं कैसा तकनीक से बनाया गया है। बहुत ही अद्भुत है।
मिस्र वासियों को बिल्लियां बहुत पसंद थी (Egyptians loved cats)
जैसा कि आप पढ़ पा रहे हैं कि मिस्र वासियों को बिल्लियां बहुत ही पसंद थी। मिस्र में बिल्लियों का एक अलग ही स्थान था। अगर उनकी पालतू बिल्ली मर जाती थी तो वे अपने भौंहें (eyebrow) को शेव कर लेती थीं। जब बिल्लियों को ममी बनाकर दफनाया जाता था तो उनके साथ एक कटोरी दूध और चूहों के साथ दफनाया जाता था। उनलोगों का मानना था कि अगर कोई जानवर ऐसी भक्ति पैदा के सकती है तो वो सिर्फ बिल्लियां ही हैं।
प्राचीन मिस्र के डॉक्टर (Ancient Egyptian Doctors )

क्या आपको पता है जैसे हमारे समय में डॉक्टर कई तरह के इलाज के सकते है, वैसा मिस्र में नहीं था। वहां के डॉक्टर सिर्फ एक ही अंग का अध्ययन करते थे। इतिहासकारों के अनुसार, मिस्र में एक चिकित्सक सिर्फ एक ही बीमारी का विशेषज्ञ होता था। और इससे जुरा इलाज ही करता था। उनके पास अलग अलग बीमारियों के अलग अलग चिकित्सक होते थें। “शेफर्ड ऑफ द अनस” इसमें से एक सबसे रोचक नाम था।
पिरामिड गुलामों नें नहीं बनाई थे (The pyramids were not built by slaves)

जैसा कि आजतक हमलोगों को लग रहा था कि पिरामिड को गुलामों की मदद से बनाया गया है। परन्तु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। प्राचीन मिस्र में पिरामिड बनाने का काम बहुत ही मुश्किल भरा होता था। लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार पिरामिड को गुलामों ने नहीं बनाया था बल्कि कारीगरों ने बनाया था। वे कलाकार थें, जिनका नाम हमें स्मारक के नीचे लिखा मिलता है। और आज तक सोच रहे थें कि गुलामों ने बनाया है।
दुनिया की सबसे पहली हरताल मिस्र के कारीगरों ने की थी (The world’s first Strike was made by Egyptian artisans)

क्या आपको पता है दुनिया की सबसे पहले हड़ताल मिस्र में हुआ था? जी हां यह सही बात है कहा जाता है कि रॉयल नेक्रोपोलिस बिल्डिंग पर काम कर रहे कारीगरों को जब उनका हिस्सा नहीं मिला, तो पास के मंदिर में जाकर उन कारीगरों ने शरण ली और काम करने से मना कर दिया। इस तरह से शुरू हुई थी दुनिया की सबसे पहली हड़ताल।
ममी बनाने के दौरान दिल नहीं निकला जाता था (The heart was not turned out while making mummy)

यह बात तो आप लोगों को पता ही होगा कि मम्मी बनाने के लिए शरीर के सारे अंगों को निकाल लिया जाता था। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका दिल नहीं निकलता था। ममी बनाने के लिए मुर्दे को पट्टी बांधने से पहले उसके अंदरूनी अंग को निकाल लिया जाता था। मुर्दे का दिमाग उसकी नाक से निकाला जाता था। उसके बाद इन अंगों को एक उपकरण में रखा जाता था। लेकिन उसके दिल को नहीं निकाला जाता था । क्योंकि यह लोग दिल को आत्मा का प्रतीक मानते थे। इसलिए वह दिल को नहीं निकालते थे।
फिरौन हत्शेप्सुत इतिहास से लगभग निकाले जा चुके थे (Pharaoh Hatshepsut had almost been removed from history)
आपको नहीं पता होगा कि मिस्र पर राज करने के लिए फिरौन हत्शेप्सुत ने कई जतन किए थें। माना जाता है कि उनके मरने के बाद फिरौनों ने उसके स्मारक को मिटा कर उन्हें इतिहास से निकालने का पूरा प्रयास किया था। पर वे लोग ऐसा नहीं कर पाए और उनका नाम इतिहास के पन्नों में बना हुआ है।
गीज़ा का मशहूर पिरामिड (Famous Pyramids of Giza)
ऐसा कहा जाता है कि गिज़ा का पिरामिड पृथ्वी के भू-भाग के पूरे बीचोंबीच बना हुआ है, जो कि ओराइयन बेल्ट के साथ संरेखित है। हालांकि इस बात पर बहुत बहस हो चुकी हैं। इसके अलावा और ओराइयन को मिश्र के पुनर्जन्म के देवता औसिरिज़ से भी जोड़ा जाता है।
मिस्र के ज्यादातर पिरामिड लूटे जा चुके हैं (Most of Egypt’s pyramids have been looted)

ऐसा माना जाता है कि तूतनखामन को मृत्यु के बाद जब उसको दफनाया गया था उसके तुरंत बाद ही उसके पिरामिड को लूट लिया गया था और लुटेरों के पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपनी वापसी में एक बड़ा सा थैला गिरा दिया था। थैले में पाए गए वस्तु त्रिकोण नियोन कि तरह चमकते थें, जो कि खज़ाने कि तरफ का रास्ता दिखाते थें।
हाँ तो आज का पोस्ट आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूरत बताये और इसी तरह के और भी मोरल स्टोरी (Moral Stories) , Child Stories, Ancient Stories और Knowledge Stories को पढ़ने के लिए मेरे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें।
-धन्यवाद।
इस पोस्ट का पार्ट 1 पढने के लिए यहाँ क्लीक करें
Ancient Stories पढने के लिए निचे दिए लिंक पर आप जा सकते हैं। https://7moral.com/category/ancient-stories/
Our Past – Moral Stories, Ancient Stories : https://7moral.com/our-past-ancient-stories-moralstory/
आप हमें निचे दिए हुए लिंक से फॉलो कर सकते हैं

मुझे नयी-नयी चीजें करने का बहुत शौक है और कहानी पढने का भी। इसलिए मैं इस Blog पर हिंदी स्टोरी (Hindi Story), इतिहास (History) और भी कई चीजों के बारे में बताता रहता हूँ।
Nice.
thanks, brother